← रोज़नामचा · JOURNAL
ख़ानाबदोशी
हम वो ढूँढ रहे हैं
जो इंसान को अंत में
सुकून से मर जाने के लिए चाहिए होता है।
तेल-पानी
खाना-पीना
सोना-जागना
सब
जैसे सुकून से जीने के लिए चाहिए होता है
वैसे मर जाने के लिए भी तो कुछ चाहिए होता होगा न।
वो जो कुछ भी है
बस उसी कुछ का कुछ हिस्सा चाहिए
मुनासिब है
सुकून से मरने के लिए
सुकून का मर जाना तो नहीं चाहिए होता होगा।


